
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त गर्म हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड कम हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा