
सूरजपुर न्यूज धमाका – जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र में भैयाथान मुख्य मार्ग पर कालामांजन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार बस ने ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वैन सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो महिलाएं गंभीर
दुर्घटना में वैन सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।



