जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर राहा संस्था से 30 लाख की ठगी

Story Highlights
  • ईसाई मिशन की समाज सेवी संस्था राहा सरगुजा संभाग में 50 साल से गरीब परिवार के विकलांग लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है. राहा का पत्थलगांव मुख्यालय से नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक बदमाश ने 30 लाख रुपए की ठगी कर ली.

जशपुर न्यूज़ धमाका /// पत्थलगांव मुख्यालय में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक बदमाश ने 30 लाख रुपए ठग लिए. ईसाई मिशनरी समाज सेवी संस्था राहा प्रबंधन ठगी का शिकार हुआ है राहा की डायरेक्टर डॉ. ऐलिजाबेथ को जब ठगे जाने का अनुमान हुआ, तो एसपी विजय अग्रवाल से पूरे मामले की शिकायत की है.राहा की डायरेक्टर डॉ. ऐलिजाबेथ का कहना है कि राहा संस्था के ही एक कर्मचारी की मिलीभगत से लाखों रुपए की ठगी हुई है. पत्थलगांव एसडीओपी ने इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तत्काल जांच शुरू कर दी है. जिससे जल्द से जल्द नकली इनकम टैक्स अफसर को पकड़ा जा सके.फ़िलहाल पुलिस आरोपियों के खोज में जुटी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!