छत्तीसगढ

धर्मान्तरण पर पास्टर को थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भिलाई न्यूज़ पुलिस ने मंगलवार को तितुरडीह निवासी दिनेश सोनी की शिकायत पर सेक्टर 1 निवासी ज्योति शर्मा के खिलाफ धारा 323, 294 और 506 के तहत केस दर्ज किया है. प्रार्थी दिनेश ने बताया कि घटना 26 सितंबर को शाम 4 बजे की है. वह अपने पत्नी के साथ निजी काम से सेक्टर 1 गया था. लौटते वक्त विश्वासी भाई-बहन से मिलने के लिए सेक्टर-1 की सड़क 7 में खड़ा होकर बातचीत करने लगा. इसके बाद सड़क 8 पर मिलने चला गया, इसी दौरान ज्योति शर्मा कुछ लोगों के साथ उसके पास आई. पुलिस के सामने मारपीट हुईधर्मांतरण पर पास्टर को थप्पड़ जड़ने वाली महिला पर एफआईआर दर्ज करने के साथ दो आरक्षक लाइन अटैच कर दिया गया है. मामले में टीआई को नोटिस जारी किया गया है भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर इलाके में पास्टर से मारपीट करने वाली महिला ज्योति शर्मा के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया. इस मामले में घटना स्थल पर मौजूद दो आरक्षक शफीक अहमद और संजय सोनी को एसएसपी बीएन मीणा ने लाइन अटैच कर दिया है. टीआई बृजेश से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीआई ने घटना की जानकारी एसएसपी को नहीं दी थी. जिसके कारण उससे जवाब मांगा गया है

अगला खबर – राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- भाजपा में बोलने की आजादी नहीं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!