कोंडागांवछत्तीसगढ

‘मामा बालेश्वर दयाल राष्ट्रीय अवार्ड -2022’ से दिल्ली में सम्मानित हुए डॉ. राजाराम त्रिपाठी

कोंडागांव,न्यूज़ धमाका :- हिंदी के प्रथम आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की 158 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राइटर्स एंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन, दिल्ली और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेद राष्ट्रीय स्मारक समिति, के तत्वावधान में आज गांधी शांति प्रतिष्ठान, आईटीओ, नई दिल्ली में ‘मामा बालेश्वर दयाल पुरस्कार-2022’ से छत्तीसगढ़ कोंडागांव के डॉ राजाराम त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में साहित्य जगत तथा मीडिया जगत की देश की गणमान्य विभूतियां शामिल हुईं।

समारोह में साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में देश की सात चयनित महानुभावों को सम्मानित किया गया।

‘मामा बालेश्वर दयाल पुरस्कार-2022’ से डॉ राजाराम त्रिपाठी को सम्मानित करने का फैसला इसलिए किया गया है कि यह अवार्ड उनके द्वारा विगत तीन दशकों में कृषि क्षेत्र में जनजातीय समुदायों के जीवन में उन्नयन के लिए किए गए सतत अनूठे और अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। बस्तर के ही आदिवासी वन ग्राम ककनार में जन्में तथा पले बढ़े राजाराम के अपने मन में अपनी मातृ-भूमि बस्तर के लिए कुछ कर गुजरने की बचपन से ही ठान ली थी।

अंततः मित्रों परिजनों के लाख मना करने के बावजूद प्रतिष्ठित बैंक के उच्चाधिकारी की नौकरी को लात मारकर, देकर विगत तीन दशकों से बस्तर के आदिवासियों के बीच जैविक तथा वनौषधियो की खेती में लगातार नवाचार करते हुए खेती को लाभदायक उद्यम बनाने में लगे हुए हैं। डॉ त्रिपाठी कृषि क्षेत्र में ज्वलंत विषयों को विभिन्न मंचों पर लगातार उठाने वाली देश की चुनिंदा प्रभावशाली आवाजों में से एक रहे हैं।

इन्होंने अपनी कॉलेज शिक्षा के दिनों में ही कुछ अभिन्न मित्रों के साथ मिलकर बेहद प्रखर तेवर का “बस्तर टुडे” साप्ताहिक समाचार पत्र भी प्रकाशित किया था, जो कि जल्द ही अर्थाभाव के कारण बंद हो गया। वर्तमान में डॉ त्रिपाठी दिल्ली से प्रकाशित जनजातीय चेतना,कला,संस्कृति एवं समाचार की मासिक पत्रिका “ककसाड़ ” के संपादक हैं। आप ग्रामीण अर्थशास्त्र, कृषि, रोजगार आदि विषयों पर देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार लिख रहे हैं।

आप की अधिकांश कविताएं बस्तर के सरोकारों पर केंद्रित हैं तथा बस्तर को समर्पित हैं। इसीलिए आप को “बस्तर का सुर सप्तम” कवि कहा जाता है। आप बस्तर तथा बस्तर तथा बस्तर की स्थानीय बोली हल्बी की प्रबल पक्षधर हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!