छत्तीसगढ

चलती बस में गोली चलने से CRPF जवान की मौत

बीजापुर न्यूज़ बीजापुर में चलती बस में गोली चलने से एक CRPF जवान की मौत हो गई। गोली जवान की ही राइफल से चली। बताया जा रहा है कि अचानक ट्रिगर दबने के कारण हादसा हुआ है। इस घटना में एक अन्य जवान के भी घायल होने की सूचना है। जवान के शव को आवापल्ली अस्पताल में लाया गया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में अन्य यात्री भी सवार थे। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसूर से करीब 10 किमी दूर गलगम में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। CRPF 229वीं बटालियन के एक दर्जन से ज्यादा जवान शुक्रवार सुबह कैंप से उसूर पहुंचे और वहां से कुशवाहा ट्रैवेल्स की बस में सवार होकर किसी काम से बीजापुर जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी बीच बस में सवार जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा उसूर से करीब 12 किमी दूर आवापल्ली में बीच बस्ती में हुआ है। हादसे में एक अन्य जवान राजेन्द्र के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर CRPF व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।​​​​​​

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!