रायपुरछत्तीसगढ

धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,भाजपा कर रही सिर्फ राजनीति

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- धर्मांतरण के मुद्दे में कांग्रेस के पास सूची है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कितने चर्च बने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में धर्मांतरण हुआ तभी चर्च बने सभी सूची हैं हमारे पास भारतीय जनता पार्टी अब लड़ नहीं पा रही है उसके पास केवल 2 ही मुद्दे बचे हैं धर्मांतरण और संप्रदायिकता दो ही मुद्दे हैं जिसमे बीजेपी की मास्टरी है लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी षड्यंत्र कर ले सफल नहीं होंगे,असफल ही होंगे ।

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान :-

राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर बना है भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बनाया है उसमें ट्रस्ट बनाया गया संगठन बनाया गया है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन रहा है, भारतीय जनता पार्टी नहीं बना रही, राम वन गमन पथ पर्यटन बनाने की बात है तो कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोई आदेश नहीं किया, हमने अपनी श्रद्धा से भव्य मंदिर बनाया और बना भी रहे हैं बहुत भव्य मूर्ति शिवरीनारायण में 35 फीट ऊंची राम की मूर्ति बना रहे हैं 51 फिट की चंदखुरी में राम का मंदिर स्थापित किया है.

जहाँ कौशल्या माता का मंदिर है लगातार हम काम कर रहे हैं हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं बीजेपी वोट के लिए काम कर रहे हैं, हम आस्था के लिए काम करते हैं जो भगवान राम को पूजने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है बनवासी राम के रूप में शबरी के राम के रूप, कौशल्या के राम शबरी के राम वनवासी राम और हमारे छत्तीसगढ़ के लिए भचा राम के रूप में हम स्मरण करते हैं हम सब के आस्था का केंद्र है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!