छतीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव: छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला प्रधानपाठक और सहयोगी शिक्षक निलंबित, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ब्लॉक के मोहबा प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर आरोप है कि वह स्कूल की छात्राओं को कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करता था, उन्हें गलत तरीके से छूता था और अश्लील फोटो–वीडियो दिखाता था। इस शर्मनाक कृत्य में सहायक शिक्षक डीसम तिवारी पर भी आरोप है कि वह घटना से अवगत होने के बावजूद न केवल चुप रहा बल्कि सहयोग करता था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब डरी–सहमी छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया और परिजनों के पूछने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। परिजनों ने 7 अगस्त को बीईओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। संकुल समन्वयक की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रधानपाठक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।

चिखली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!