छतीसगढ़बालोद

पोस्टमैन के बेडरूम में मिली बीजेपी नेता की लाश

बालोद न्यूज़ धमाका – डौडीलोहारा थाना क्षेत्र संजारी चौकी अंतर्गत खेरथा बाजार गांव का है यह मामला . जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित युवा सरपंच विक्रम सिन्हा की देर रात बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. सरपंच की लाश उसके दोस्त पोस्टमैन रामजी प्रजापति के घर के बेडरूम में मिली है. घटना के बाद पोस्टमैन अपने घर में ही मौजूद था. घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने फौरन रामजी प्रजापति के घर को सील कर दिया. मामले की जांच के फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है.

वहीं पुलिस ने पोस्टमैन रामजी प्रजापति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पोस्टमैन रामजी और मृतक दोनों अच्छे दोस्त थे. आशंका जताई जा रही है कि रामजी प्रजापतिने ही देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया और बेड पर मृत पड़े सरपंच के लाश के साथ ही सोया रहा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!