रायपुरछत्तीसगढ

धर्मान्तरण मामला : बस्तर महाराज कमल भंजदेव 60 पुजारियों को लेकर पहुँचे रायपुर

Story Highlights
  • भंजदेव - देवगुड़ी में होती है सबसे ज्यादा ताकत : बस्तर में ग्रामीणों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र देवगुड़ी (देवी-देवताओं का मंदिर) होता है। राजा ने कहा कि हमें अपनी देवगुड़ियों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि देवगुड़ी में बहुत ताकत होती है। साथ ही धर्मांतरण करवाने वाले जो भी लोग गांवों में आते हैं उन्हें मना किया जाए। धर्मांतरण को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुरे प्रदेश में जोरों से चल रहे धर्मांतरण के मुद्दों के बीच अब बस्तर के महाराज कमल भंजदेव बस्तर के प्रमुख पुजारी और मांझियों के साथ रायपुर पहुँचे हुए हैं। 60 पुजारियों के दल के साथ आज दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर बस्तर में बढ़ते धर्मान्तरण के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा बस्तर महाराज कमल भंजदेव ने कहा बस्तर में बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण होने से आदिवासी समाज टूट रहा है। धर्मान्तरण करने वालों के खिलाफ FIR नहीं लिखी जा रही। राज्यपाल बस्तर की पांचवी अनुसूची की संरक्षक है। बस्तर क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण के मामले बढ़ रहें है।

बस्तर के लोगों को उनके मूल देवी-देवताओं की पूजा करने से रोका जा रहा है। बस्तरवासि अपनी संस्कृति व परम्परा का बचाव करने के लिए राज्यपाल से लगा रहे हैं गुहार मांझि बस्तर में धर्मांतरण पर राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे है, इसलिए हम शिकायत लेकर आये है। इन दिनों प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल समेत कई संगठनों ने प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा जोर शोर से उठा रखा है। यहाँ तक की भूपेश बघेल सरकार पर भी आरोप लगाने से विपछी दल पीछे नहीं हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!