बिलासपुरछत्तीसगढ

सामाजिक संगठनों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों की जोरो शोर से चल रही तैयारी

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- दो अप्रैल को हिंदू नववर्ष है। इस बार शहर से लेकर गांव तक नववर्ष की धूम रहेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा हिन्दू संगठनों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों की अपनी अपनी तैयारी है। कोरोना संक्रमण के दो। साल बाद यह पहली मर्तबे होगा जब नववर्ष मनाने को लेजर उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अपने अपने तरीके से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

शहर के विभिन्न मोहल्लों में रामधुन की टोली सुबह के बजट घूम रही है। मोहल्लों में रामधुन गूंज रहा है। सुबह के वक्त हाथ मे भगवा ध्वज लिए बाजे गाजे के साथ सामाजिक संगठनों की टोली निकल रही है।उत्साही युवा जमकर आतिशबाजी भी कर रहे हैं। टोली में शामिल लोग मोहल्लों में घर घर सम्पर्क भी कर रहे हैं।

नववर्ष के दिन घरों में भगवा ध्वज लगाने,घी का दीया जलाने का आग्रह भी कर रहे हैं। घर घर संपर्क और आग्रह का असर भी दिखाई दे रहा है। लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों की तैयारी भी जोरो से चल रही है। सुबह और शामनके वक्त लगने वाली शाखाओं में संपर्क की जानकारी ले रहे हैं। संघ का अपना अलग संपर्क अभियान चल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!