
मनोरन्जन,न्यूज़ धमाका :- हरियाणवी डांसर्स ने इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इंटरनेट पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। खासकर सुनीता बेबी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके देखने के बाद फैंस नाचने को मज़बूर हो जाते हैं।
सुनीता बेबी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। सुनीता बेबी के स्टेज डांस वीडियो को देखने के लिए लोग दूर-दूर से लोग आते हैं। इसी कड़ी में सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो यूट्यूब पर गदर मचा रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी ‘नीली साड़ी’ गाने पर जोरदार ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं, जिसमें वो ऑरेंज रंग का सूट पहनकर कमरतोड़ डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। सुनीता बेबी के इस डांस वीडियो को बेफिक्र फोक स्टूडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।