रायपुरछत्तीसगढ

अपनी मांगों को लेकर फिर खोला मोर्चा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने

रायपुर न्यूज़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरने के माध्यम से राज्य सरकार को सांकेतिक चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होंगे छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रांत अध्यक्ष पद्मावती साहू ने कहा कि 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने पहले भी आंदोलन किया था, और अब भी कर रहे हैं. पिछली बार 50 दिन के आंदोलन का मानदेय प्रदान करने की बात सरकार ने कही थी, उसका भुगतान भी अब तक नहीं हुआ. वहीं जिलाध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी ने बताया कि वे लंबे समय से हड़ताल कर रहे हैं, सरकार से चाहते हैं कि मांगे पूरी हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से कलेक्टर दर पर वेतन की मांग की है, इसके अलावा काफी लंबे समय से वे सरकार से मांग कर रही है कि जल्दी उनका शासकीयकरण किया जाए. उन्होंने धरने के माध्यम से सरकार को सांकेतिक चेतावनी दिया यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो व जल्दी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए धरने पर बैठेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!