छतीसगढ़सीतापुर

युवक ने घास काटने गई महिला के सिर पर टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट,

Sitapur

सीतापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक महिला का खेत में कत्ल का मामला समाने आया है। एक युवक ने घास काटने गई महिला के सिर पर टांगी से वार कर उसकी जान ले ली। कत्ल का कारण अज्ञात है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 35 वर्षीय कांति पैंकरा पति सुकरित पैंकरा था। वह ग्राम वंदना की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, कांति पैंकरा शनिवार शाम को अपने खेत मे घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के ही 55 वर्षीय पंचुराम मांझी हाथ में टांगी लिए लकड़ी काटने जंगल की ओर जा रहा था। जंगल जाने के दौरान वो महिला के खेत के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसके हाथ में टांगी देख महिला तेज आवाज में उससे पूछताछ करने लगी। जिससे गुस्सा हो गया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई होगी। 

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

इधर, अंधेरा होने के बाद भी महिला घर नही पहुँची तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। महिला का पति सुकरित उसे तलाश करते हुए खेत का पास पहुँचा। जहाँ उसने टॉर्च जलाकर खेत में देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में उसकी पत्नी की अस्त -व्यस्त लाश पड़ी हुई थी। जिसे देख बदहवास होकर वह घर पहुँचा और परिजनों को पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर उसे हॉस्पिटल भेजा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंचुराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास टांगी को जब्त कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!