रायपुरछत्तीसगढ

RAV ने सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Story Highlights
  • तेंदुलकर पर गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसा छिपाने का आरोप लगा है। फर्म का दावा है कि सचिन ने टैक्स फ्री देश ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा किए थे। RAV लीगल फर्म कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध वकील विवेक तन्खा के बेटे की है।
  • क्या है पैंडोरा पेपर्स - 2016 में इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने पनामा पेपर्स लीक किए थे। तब दुनिया को पता लगा था कि पनामा जैसे टैक्स हेवन्स देशों में अमीर लोग किस तरह अपनी काली कमाई इन्वेस्ट करते हैं। पनामा को लेकर ही पैंडोरा पेपर्स जांच के दस्तावेज सामने आए। इसमें सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर समेत दुनियाभर के सैकड़ों सेलिब्रिटीज के बेनामी निवेश का दावा किया जा रहा है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// RAV लीगल फर्म ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।RAV ने पत्र में बताया है कि तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली और ससुर आनंद मेहता की पार्टनरशिप में SAAS इंटरनेशनल नामक कंपनी खोली। इस कंपनी के जरिए ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा कराए गए। तेंदुलकर की कंपनी SAAS का पूरा काम एलगोकल लॉ फर्म के जरिए हो रहा था। यह फर्म टैक्स हैवन कहे जाने वाले पनामा देशों में विदेशी अरबपतियों की मदद करती है।

पैंडोरा पेपर्स में जब इस फर्म का भी नाम आया तो SAAS को बंद कर वहां जमा 60 करोड़ रुपए भारत लाए गए। पत्र में लिखा गया है कि तेंदुलकर ने इसके बाद अपने प्रवक्ता के माध्यम से बताया था कि उन्होंने एक सरकारी योजना LRAS का लाभ लिया था और सभी प्रकार टैक्स चुकाए थे।RAV लीगल ने कहा कि शैल कंपनी के जरिए विदेशों में पैसा जमा करना भारत के कानून के साथ धोखा है। भारत अलंकरण से सम्मानित व्यक्ति का विदेशों में पैसा छिपाना गलत है। इससे पूरे देश में गलत संदेश जाता है। इसलिए उनसे भारत रत्न का सम्मान वापस लिया जाना चाहिए। फर्म ने कहा कि अगर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेंगे तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!