छतीसगढ़धमतरी

06 जून 2026 // परिवार के साथ बाइक पर जा रहा युवक पुलिस पूछताछ पर भड़का, वीडियो बनाकर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी ने जारी किया शोकॉज नोटिस…

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी के अर्जुनी थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक और थाना प्रभारी के बीच बहस हो रहा है. वीडियो में युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है.

मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन के पास का बताया जा रहा है. बीती रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से आमदी की ओर जा रहा था. इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान गाड़ी की स्थिति और कागजात में विरोधाभास पाए गए, जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई और बहस शुरू हो गई.

वायरल वीडियो में युवक पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की बात कहता नजर आ रहा है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार, युवक स्थानीय निवासी नहीं है, और उसके नाम को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है. युवक आमदी में किराये के मकान में रह रहा है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस का यह भी कहना है कि युवक अन्य भाषा में बातचीत कर रहा था, जिससे पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस मार्ग पर यह घटना हुई वहां पूर्व में लूटपाट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं, ऐसे में देर रात एक परिवार को सड़क पर घूमते देखकर सुरक्षा के मद्देनजर पूछताछ की गई थी. फिलहाल वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

वायरल वीडियो को लेकर अहम सवाल

मामले में कि इस वीडियो को देखकर कुछ सवाल उठ रहे हैं. क्या रात में डेढ़ बजे सुनसान इलाके में चेकिंग करनी चाहिए की नहीं? जिस क्षेत्र से बार-बार अपराध की खबरें आती है, वहां पाइंट लगाना चाहिए की नहीं? कोई टूटी हुई नंबर प्लेट के साथ आ रहा है, उसको रोकना चाहिए की नहीं? पुलिस को कैसे पता चलेगा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ है? आखिर पुलिस कार्रवाई करे तो क्या करे? कार्रवाई करे तो भी प्रश्न है, और नहीं करे तो भी प्रश्न है.

पुलिस कर्मियों को शोकॉज नोटिस

धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार का कहना है घटना को लेकर दो विरोधाभाषी वीडियो दिख रहा है. एक वीडियो प्रार्थी के पक्ष का दिख रहा है, दूसरे वीडियो में प्राथी काफी उकसाते दिख रहा है. इस संबंध में वस्तुस्थिति जानने के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!