छतीसगढ़मरवाही

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की दोपहिया गाड़ियाँ बरामद

मरवाही न्यूज धमाका – जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित साइबर सेल और गौरेला थाना की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर इस सफलता को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी एवं सोनू यादव, निवासी नौरोजाबाद (जिला उमरिया, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में इन दोनों ने गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर का नाम उजागर किया, जो पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वे रेलवे स्टेशन, बाजार, और बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के लिए ये लोग मॉडिफाइड मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे और फिर फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर वाहनों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

बरामद वाहनों में शामिल हैं:

  • 4 हीरो एचएफ डीलक्स
  • 2 हीरो स्प्लेंडर
  • 2 होंडा साइन
  • 1 टीवीएस अपाचे
  • 1 टीवीएस विक्टर

इनमें से 6 बाइकें गौरेला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी हुई हैं, जबकि 4 अन्य बाइकें ऐसी हैं जिनके संबंध में आसपास के थानों से जानकारी साझा की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव के साथ आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, और गौरेला थाना से एएसआई अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक देव नारायण राठौर एवं जगदीश नामदेव शामिल रहे।

पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!