छतीसगढ़बिलासपुर

जलभराव की समस्या है तो इन्हें लगाएं फोन, तत्काल पहुंचेगी मदद

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बीते कुछ दिनों से झमाझम वर्षा हो रही है। शहर की जीवनदायनी अरपा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और नदी किनारे के क्षेत्र में जलभराव की समस्या होने से दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डयूटी कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल रिस्पांस कर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आपातकालीन नंबर भी आम लोगों के लिए चल रहा है। कोई भी परेशानी होने पर प्रभावित फोन कर मदद ले सकते हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर पहले से तैयार कर संचालित किया जा रहा है। यह कक्ष विकास भवन में स्थापित किया गया है। इसका मूल काम बरसात में शहर में जल निकासी की समस्या और अरपा नदी में संभावित जल स्तर के बढ़ने से उत्पन्न होने वाली समस्या से निपटना है।

इसमें 24 घंटे सेवा देने तीन पालियों में अधिकारी, इंजीनियर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो-तीन से झमाझम वर्षा से जलभराव की समस्या होने लगी है। ऐसे में बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड में आ गया है और समस्या से राहत दिलाने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07752-471224 जारी किया गया है। इसके अलावा अफसरों के नंबर भी हैं। यदि अब वर्षा के बाद किसी क्षेत्र में जलभराव की समस्या होती है, तो परेशान लोग इस नंबर पर फोन लगा सकेंगे।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

समस्या आने पर टीम को तो 24 घंटे रिस्पांस करना है। उनकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इनके नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें नोडल अधिकारी अपर आयुक्त खजांची कुम्हार (मो. 919753437043( और अधीक्षण अभियंता राजकुमार मिश्रा (मो. 917694044002) को संयुक्त रूप से बनाया गया है। वहीं सहायक नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी (मो.9993596615) नियुक्त किए गए है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!