अंबिकापुरछत्तीसगढ

25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपचारी बालक तथा राजकिशोर गुप्ता को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपचारी बालक तथा देवीगंज रोड निवासी राजकिशोर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों ब्राउन शुगर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। दोनों से पूछताछ में इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली है।

पुलिस अधीक्षक अमित कांबले ने बताया कि ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति अभियान के तहत नशेड़ियों एवं नशे का व्यापार करने वालो के ऊपर कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के विक्रेता को पकड़ने में सफलता मिली है। इसके तहत मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बिक्री के उद्देश्य से बांस बाड़ी के पास आरोपित राजकिशोर गुप्ता व एक विधि से संघर्षरत बालक अपाचे मोटरसाइकिल में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

प्रकरण में धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक एलरिक लकडा, उप निरीक्षक रामनरेश गुप्ता, उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, आरक्षक मंदु गुप्ता, कुन्दन सिंह, शिव राजवाडे, सीनु फिरदौसी, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विमल कुमार, शाहबाज असारी सक्रिय रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!