रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// बारातियों से भरी एक वैन ट्रक से जा टकराई है। हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी एक वैन ट्रक से जा टकराई है। हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए है। सभी ओड़िसा से शादी कर पुसौर लौट रहे थे। की तभी ये हादसा हुआ। ये घटना सरिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ पुल के पास की बताई जा रही है।
हादसे की खबर पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।