देश

ओडिशा में अजीब मामला सामने आय हैं , डीजे के तेज आवाज से मुर्गीयों को झनझोर दिया जिससे 63 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत

बालासोर ; ओडिशा के बालासोर में पुलिस के सामने एक अजीब मामला आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसके यहां शादी के दौरान डीजे पर तेज संगीत बजाने के कारण उसके ब्रॉयलर फार्म में 63 मुर्गियों की मौत हो गई। नीलगिरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कंडागराडी गांव निवासी पोल्ट्री फार्म के मालिक रंजीत परिदा ने दावा किया है कि उसकी मुर्गियों की मौत उनके पड़ोसी रामचंद्र परिदा के यहां डीजे द्वारा बजाए गए धमाकेदार संगीत के कारण दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरी थी बारात

पोल्ट्री फार्म के मालिक रंजीत परिदा ने दावा किया है कि रविवार रात 11.30 बजे बारात डीजे बैंड के साथ उनके खेत के सामने से गुजरी थी और जैसे ही डीजे उनके खेत के पास पहुंचा तो पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां अजीब व्यवहार करने लगीं और इधर उधर भागने लगी। इस दौरान रंजीत परिदा ने बार बार डीजे कम करने का अनुरोध भी किया लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और 63 मुर्गियों की मौत हो गई।

इसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने बेसुध मुर्गियों को फिर से होश में लाने की भरसक कोशिश की लेकिन तब तक सभी मुर्गियों मर चुकी थी। स्थानीय पशु चिकित्सक के साथ जब जांच की गई तो उन्होंने बताया कि तेज आवाज ने मुर्गियों को झकझोर दिया था और इस कारण उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

2 लाख रुपए का कर्ज लेकर शुरु किया था पोल्ट्री फार्म

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट 22 वर्षीय रंजीत परिदा ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने पर उसने साल 2019 में सहकारी बैंक से 2 लाख रुपए का लोन लेकर नीलागिरी में अपना ब्रॉयलर फार्म शुरू किया था। अब रंजीत ने अपने पड़ोसी रामचंद्र से मुआवजे की मांग करते हुए इस मामले को सुलझाने की मांग की है, लेकिन पड़ोसी ने नुकसान की भरपाई देने से मना कर दिया है। ऐसे में कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण रंजीत ने नीलगिरी पुलिस स्टेशन में आरोपी पड़ोसी रामचंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि तेज संगीत और आतिशबाजी से पक्षियों को मार दिया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!